We’ll confirm your booking shortly!
Please provide your number to receive updates.
Enter the 6-digit verification code we just sent you to through SMS. Change Mobile
1. At the Lab
Ask the Pathkind reception desk for your Visit ID
2. On Your Receipt
Visit ID is printed on the payment receipt / invoice
3. SMS / WhatsApp
Check messages received after your sample collection
Or
Contact Pathkind Support
7500075111
Enter the 6-digit verification code we just sent you to through SMS. Change Mobile
We’re unable to locate a visit with this Mobile Number or Visit ID.
Please check the Mobile Number or Visit ID and try again, or contact the Pathkind lab where your sample was collected
कैंसर वो बीमारी है जो भारत में तेज़ी से फैल रही है- हर आयु हर वर्ग के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। बदलती जीवनशैली और खाना पान में मिलावटों के कारण कैंसर की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अगर हम इस बीमारी की बात करें तो सही समय पर इलाज ना होने पर यह जानलेवा भी साबित होता है। ये कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जैसे आंत का कैंसर, ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर), यूटरस का कैंसर इत्यादि।
कैंसर के लक्षण शुरुआत में किसी आम बीमारी के लक्षण जैसे लगते हैं जिन्हें कई बार गंभीरता से नहीं लिया जाता। यही वो कारण है जिससे कैंसर का पता अक्सर स्टेज 3 या स्टेज 4 पर लगता है जिसके बाद लोगों की जान को बचा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस लेख में कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे मैं जानेंगे जिन्हें नजरंदाज करना आपके जीवन पर भारी पड़ सकता है।
खांसी यूं तो एक आम समस्या है, और कई बार सर्दी, ज़ुकाम या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। यह इतनी गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन अगर आपको लगातार खांसी हो रही है और साथ ही साथ आपके फेफड़े में दर्द है तो ये फेफड़े के कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको आपकी आवाज़ में भारीपन, बदलाव या गले में लगातार दर्द महसूस हो रहा है तो यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है। यदि आपको एक महीने से ज़्यादा यह समस्या हो रही हो तो तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करें।
अगर आप संतुलित आहार ले रहे हैं, व्यायाम कर रहे हैं और समय पर सो रहे हैं, और इन सब के बावजूद आपका वजन अकारण ही तेज़ी से घटता चला जा रहा है तो यह संकेतक है कैंसर के आने का। गौर करने वाली बात है कि कैंसर हमारे मेटाबोलिस्म को कमज़ोर बना देता है। खासतौर पर पेट, पैंक्रियास, फेफड़े या आंतों के कैंसर में यह लक्षण देखने को मिलता है।
अधिक काम करने या तनाव के करण होने वाली थकान यूं तो आम बात है, पर अगर भरपूर आराम और लंबी नींद के बाद भी ये थकान दूर ना हो तो वह चिंता का विषय है। कैंसर की स्थिति में शरीर की कोशिकाएं सामान्य ऊर्जा उत्पादन में बाधा डालती हैं जो आपके शरीर में थकान का मुख्य कारण हो सकता है।
सूजन या गांठ आपके शरीर में पलते कैंसर का संकेतक हो सकता है। विशेषकर यह गांठ अगर आपके स्तन या गर्दन में हो तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। स्तन कैंसर या लिम्फोमा जैसे कैंसर के केस में ये प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। इन गांठों का इलाज आपको कैंसर से बचाने के लिए बहुत आवश्यक है।
अपच यूं तो एक बड़ी समस्या नहीं है जो अत्याधिक तैलीय पदार्थ खाने के बाद ही जाती है। परंतु अगर ये समस्या लगातार बनी रहे, और इसके साथ-साथ अगर आपको लगातार दर्द हो रहा हो तो इसे आप खतरे की घंटी मानिए। ये आंतों के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपके पेट में लगातार सूजन और उल्टी हो रही है तो ये भी कैंसर के लक्षणों में आता है।
आवश्कता से अधिक रक्तस्राव संकेत है कि आपके शरीर के साथ कुछ तो समस्या है। अगर आपके मल मूत्र, उल्टी या खांसी में अगर रक्त आ रहा है तो ये मूत्राशय, फेफड़े, या आंत के कैंसर का लक्षण हो सकता है। यह एक गंभीर लक्षण है और इस लक्षण के दिखने पर आपको डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए। अगर आपके मासिक धर्म के दौरान भी सामान्य से अधिक रक्तस्राव हो रहा है तो तुरंत गाइनेकोलॉजिस्ट से मिलें, क्योंकि ये गर्भाशय के कैंसर का संकेत हो सकता है।
मेलानोमा, जो त्वचा का कैंसर है, इसमें त्वचा में कई तरह के बदलाव होते हैं। आपकी त्वचा का रंग बदलना, किसी घाव का लंबे समय तक ना भर पाना, तिल या मस्से का आकार बदलना इसके कुछ प्रमुख लक्षण हैं। अगर आपके तिल का आकार बढ़ रहा है, उसमें खुजली हो रही है या उसमें से खून आ रहा है तो इसे अनदेखा ना करें।
अगर कैंसर को प्रारंभिक अवस्था में ना पहचाना गया तो इसका उपचार बहुत मुश्किल होता है। उन्नत अवस्था में पहुंचा हुआ कैंसर आपके जीवन को समाप्त करने की क्षमता रखता है। कैंसर एक तेज़ी से फैलने वाली बीमारी है। अगर सही समय पर इलाज ना हो तो यह एक अंग से दूसरे अंग में फैल जाती है जिसे मल्टीपल ऑर्गन कैंसर भी बोलते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि प्रारंभिक लक्षण दिखने के साथ ही आप डॉक्टर से संपर्क करें, अपनी जांच कराएं और समय रहते इलाज शुरु करें।
Discover precision diagnostics with Pathkind Labs, a trusted name in diagnostic services in India. Our NABL accredited labs, equipped with advanced technology, are staffed by a certified team of over 200+ senior pathologists and 2000+ technicians. From tailored health check-ups to specialized tests in Oncology, Neurology, Gynaecology, Nephrology, and more, we've got your health covered. Skip the hassle with online booking for tests or check-ups, available for both lab visits and at-home blood collection. For a seamless experience and early detection, choose Pathkind Labs in Gurugram. Book your appointment today and experience diagnostics made easy.
© 2026 Pathkind Diagnostics Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Unsubscribe