We’ll confirm your booking shortly!
Please provide your number to receive updates.
Enter the 6-digit verification code we just sent you to through SMS. Change Mobile
1. At the Lab
Ask the Pathkind reception desk for your Visit ID
2. On Your Receipt
Visit ID is printed on the payment receipt / invoice
3. SMS / WhatsApp
Check messages received after your sample collection
Or
Contact Pathkind Support
7500075111
Enter the 6-digit verification code we just sent you to through SMS. Change Mobile
We’re unable to locate a visit with this Mobile Number or Visit ID.
Please check the Mobile Number or Visit ID and try again, or contact the Pathkind lab where your sample was collected
किशोरावस्था में शुरू होने वाले मुंहासे कई बार हमारे साथ बड़े होने पर भी बने रहते हैं। ये ज़िद्दी से दाने आपके चेहरे पर कई दाग भी छोड़ जाते हैं। अन्य भाषा में इन्हें acne भी कहा जाता है। मुंहासों को यूं तो सौंदर्य संबंधी समस्या माना जाता है पर ऐसा है नहीं। ये समस्या काफी गंभीर है और कई बार यह आपके शरीर में हो रहे हार्मोनल परिवर्तन के विषय में संकेत भी देता है। इसलिए आवश्यक है कि आप इसके कारणों को जानें, इन्हे समझें और इनका निवारण करें। इससे आपकी त्वचा लंबे समय तक साफ, स्वस्थ और मुंहासों से मुक्त रहेगी। तो आइए जानते हैं इसके कारण और वो उपाय जो आपको मुंहासे से छुटकारा दिलवा सकते हैं।
मुंहासे किसी एक कारण से नहीं होते। इसके कई कारण है जिन्हें जानना आपके लिए ज़रूरी है, ताकि आप सही कारण पहचान कर उसी अनुसार इस समस्या का समाधान कर पाएं।
1. हार्मोन में असंतुलन
किशोरावस्था में हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं। अकसर १३ वर्ष की आयु से हमारे शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे हमारे शरीर और चेहरे पर सीबम का रिसाव अधिक होने लगता है जिससे पोर बंद हो जाते हैं। यही कारण है कि हमारे चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं।
2. बैक्टिरियल इंफेक्शन
मुंहासे होने के दूसरे बड़े कारण में से एक है बैक्टिरियल इनफेक्शन। जब हमारे चेहरे के रोमछिद्र अत्याधिक सीबम के कारण बंद हो जाते हैं तब वहां “Propionibacterium acnes” नामक बैक्टेरिया पनपने लगता है। इससे आपके चेहरे पर इंफेक्टेड एक्ने पनप जाते हैं जो कई बार बहुत पीड़ा देते हैं और दाग भी छोड़ देते हैं।
अगर आपको अत्याधिक मुंहासे होते हैं तो तैलीय त्वचा इसका बड़ा कारण हो सकती है। अगर आपकी स्किन प्राकृतिक रूप से तैलीय है और अगर आप इसको अच्छे से साफ़ नहीं कर पाते तो आपको मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है।
मुंहासों का एक और बड़ा कारण हमारी जीवनशैली और खानपान की आदतें हैं। तैलीय और मसालेदार भोजन, अत्यधिक शुगर, जंक फूड और पानी की कमी त्वचा की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इनसे शरीर में विषैले तत्व जमा होते हैं, जिससे मुंहासे पैदा होते हैं।
यदि आप सही से सो नहीं रहे या फिर किसी कारण से अत्याधिक तनाव वाली परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो उस वजह से भी आपको मुंहासे हो सकते हैं। अधिक तनाव लेने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है जिसके कारण ही आपकी त्वचा पर मुंहासे दिखाई देने लगते हैं।
जीन्स हमारे शरीर में कई चीजों को तय करती है, जैसे हमारी शारीरिक बनावट, चेहरा आदि। मज़ेदार बात यह है कि ये आपके मुंहासे के कारण भी बन सकते हैं। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को मुंहासों की समस्या रही है, तो यह संभव है कि आप भी इस समस्या का सामना करें। यह एक अनुवांशिक समस्या भी हो सकती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है।
संसार में ऐसी कोई भी समस्या नहीं जिसका कोई निदान ना हो। हमने ऊपर आपको मुंहासे और उनके कारणों के बारे में बताया है, तो अब हम इसके उपचार और इससे बचने के उपाय के बारे में भी बताएंगे।
किसी भी सतह को साफ रखने से वहां संक्रमण का खतरा 70% तक काम हो जाता है, उसी प्रकार जब हम अपने त्वचा को दिन में 2 से 3 बार धोते हैं और उन्हें ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर से मसाज करते हैं तो उससे मुंहासे होने की समस्या काफ़ी हद तक कम हो जाती है।
सही उपाय समस्या का जड़ से इलाज करते हैं। सैलिसिलिक एसिड और बेंज़ॉयल पेरोक्साइड का उपयोग वही उपाय है। सैलिसिलिक एसिड मुख्यतः हमारे त्वचा के पोर्स की सफ़ाई करता है वहीं बेंज़ॉयल पेरोक्साइड हमारे त्वचा पर पनप रहे बैक्टीरिया का खात्मा करता है। इसलिए इनसे बने फेसवॉश और क्रीम का उपयोग कर आप मुंहासे की समस्या पर कंट्रोल कर सकते हैं।
टी ट्री ऑयल एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल होता है, जिसके कारण मुंहासे पर इसका उपयोग करने से उसमें सूजन और दर्द में कमी आती है। अपनी इन्हीं प्रॉपर्टीज के कारण टी ट्री ऑयल को एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए उपयुक्त माना गया है।
रेटीनोइड्स को हम त्वचा का जीवन दाता भी कह सकते हैं। यह सीरम/क्रीम हमारी मृत कोशिकाओं को साफ कर हमारी त्वचा को साफ़ और सुंदर बनाती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से हमारे चेहरे के रोम छिद्र बंद नहीं होते और उसमे मुंहासों की समस्या बहुत कम हो जाती है।
मुंहासे से घर पर भी छुटकारा पाया जा सकता है, आईए जानें कैसे:
आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिससे आपके चेहरे पर मुंहासे को आने से रोका जा सकता है।
मुंहासे होना यूं तो एक आम समस्या है परन्तु ये हमारे शरीर में हो रहे बदलाव का भी संकेतक हो सकते हैं। हमारे इस लेख में आपको मुंहासे से जुड़े कारण और उसके निदान का तरीका मिल जाएगा। मुंहासे के कारणों और इलाज को समझकर, सही त्वचा देखभाल और जीवनशैली के बदलाव के माध्यम से हम इन्हें प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं। उचित उपचार और सावधानियों के साथ, मुंहासों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना संभव है।
Discover precision diagnostics with Pathkind Labs, a trusted name in diagnostic services in India. Our NABL accredited labs, equipped with advanced technology, are staffed by a certified team of over 200+ senior pathologists and 2000+ technicians. From tailored health check-ups to specialized tests in Oncology, Neurology, Gynaecology, Nephrology, and more, we've got your health covered. Skip the hassle with online booking for tests or check-ups, available for both lab visits and at-home blood collection. For a seamless experience and early detection, choose Pathkind Labs in Gurugram. Book your appointment today and experience diagnostics made easy.
© 2026 Pathkind Diagnostics Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Unsubscribe